नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि स्थिर और संतुलित है। उन्होंने कहा कि भारत अब ऊर्जा के क्षेत्र में सिर्फ आयातक नहीं है, बल्कि कई क्षेत्रों में निर्यातक की भी भूमिका निभा रहा है। गोवा में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह के समापन पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की एनर्जी सेक्टर में बड़ी संख्या में निवेश अवसर उपलब्ध करा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में विश्व की बड़ी कंपनियों के उच्च पदाधिकारियों की गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सीईओ का रुख सकारात्मक था। इसके साथ उन्होंने ऊर्जा सप्ताह के दौरान विश्व के दूसरे देशों और कंपनियों के बीच हुई समझौता ...