लखनऊ, अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा ऊर्जा क्षेत्र की 21 सदस्यीय राज्य सलाहकार समिति का गठन किया गया है। शुक्रवार को समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। समिति के पदेन अध्यक्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष होंगे। वहीं ऊर्जा, कृषि, खाद्य, एमएसएमई और आईआईडी को समिति में शामिल किया गया है। वहीं राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा को पुन: समिति का सदस्य बनाया गया है।राज्य स्तरीय सलाहकार समिति में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, निदेशक (विद्युत सुरक्षा), नेडा, यूपीएसएलडीसी, निजी डिस्कॉम के प्रतिनिधि एवं अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी समिति में सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यह समिति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी जाएगी और प्रदेश में विद्युत क्षेत्र से ज...