बोकारो, अगस्त 16 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के परियोजना प्रधान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि राष्ट्र की उन्नति और ऊर्जा उत्पादन में डीवीसी की भूमिका अग्रणी है। हम सभी को एकजुट होकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीवीसी समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, प्रशिक्षण, सुरक्षा, विद्युत उत्पादन व कृषि कार्य सहित कई सामाजिक कार्य डीवीसी द्वारा किया जाता है। चंद्रपुरा थर्मल प्लांट ने विद्युत उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह प्लांट डीवीसी के अधिकारियों व कर्मियों के बदौलत कई बार पीएलएफ में देश में प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया एयरपोर्ट क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण : निदेशक यह भी पढ़े...