रांची, सितम्बर 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मांडर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सन्नी टोप्पो एक ऊर्जावान नेता हैं और उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और मजबूती मिलेगी। वे आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। वहीं, सन्नी टोप्पो ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसका पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि आदिवासी समाज के उत्थान के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को पूरे राज्य में मजबूत जनाधार मिले। यह भी पढ़ें- मनोज वाजपेयी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। सन्नी टोप्पो के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भ...