उरई, मार्च 25 -- ऊमरी। रामपुरा थाना क्षेत्र में ऊमरी डाकघर के डाकिया ने बुधवार दोपहर कमरे में फांसी लगा ली। जिसकी नियुक्ति पिछले ही वर्ष हुई थी और 23 मार्च को ही घर से लौटा था। घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस ने दी है और खुदकुशी की वजह के लिए जांच कर रही है। हरियाणा के फतेहाबाद के थाना भट्टकुला के मेहुवाला के 23 वर्षीय मोहित कलाना ऊमरी पोस्ट ऑफिस पर डाक सेवक था। पिछले वर्ष मई में ही नियुक्ति हुई थी। वह 23 मार्च को ही घर से आया था और बुधवार सुबह वह डाक लेकर बांटने निकला लेकिन डाक नहीं बांटी और वापस कमरे लौट गया। जिसके बाद गांव के लोग डाक के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने फोन लगाया लेकिन फोन स्विच ऑफ आया तब साथी कर्मचारियों ने गांव के लोगों के साथ कमरे में जाकर आवाज़ दी तो दरवाजा न खुला और अंदर से कुंडी लगी थी। जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.