जौनपुर, मार्च 29 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साहबगंज मोहल्ला स्थित मनोज ऊमरवैश्य के आवास पर राष्ट्रीय ऊमरवैश्य महासभा सत्र-2 की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र ऊमरवैश्य ने इष्टदेव कश्यप भगवान के चित्र पर दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सर्वसम्मति से क्रांति ऊमरवैश्य कपूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुरेंद्र ऊमरवैश्य बच्चा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन का निर्णय भी लिया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रांति ऊमरवैश्य कपूर ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। इस मौके पर सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, पूर्व चेयरमैन शिवगोविंद साहू, आलोक गुप्...