हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ संवाददाता। राजपुरा में जामुन तोड़ने का एक दिलचस्प नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जामुन से लदे पेड़ से फल तोड़ने के लिए युवकों ने ऐसा तरीका अपनाया कि राहगीर भी कुछ देर रुककर देखने को मजबूर हो गए। राजपुरा क्षेत्र में एक जामुन का पेड़ इन दिनों खूब फल दे रहा है। पेड़ पर बड़ी मात्रा में पके जामुन लगे होने के कारण उन्हें तोड़ने के लिए पड़ोस के मकान की छत और बालकनी का सहारा लिया गया। एक युवक ने लंबी लाठी से पेड़ की डालियों को हिलाकर जामुन गिराने शुरू किए।

अनोखा दृश्य वहीं नीचे लड़के और लड़कियां एक बड़ी चादर फैलाकर खड़े हो गए। जैसे ही लाठी की चोट से जामुन टूटकर नीचे गिरते, चादर उन्हें जमीन तक पहुंचने से पहले ही थाम लेती। इससे जामुन खराब होने से बच गए और उन्हें इकट्ठा करना भी आसान हो गया।

सामुदायि...