भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा नदी पर प्रस्तावित विक्रमशिला-कटरिया रेल ब्रिज डबल डेकर यानी दो मंजिल का पुल होगा। अब इस रेल पुल के ऊपर एक और ब्रिज बनेगा। भागलपुर जिले में बनने वाले इस पुल पर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इससे नवगछिया और कटिहार एनएच-31 होकर छोटी-बड़ी गाड़ियां कहलगांव स्थित एनएच-80 और मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन पर आ सकेंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी मंजूरी दी है। इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसके सड़क मार्ग को लेकर सैद्धांतिक सहमति जताई थी। इस आशय की जानकारी गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 'हिन्दुस्तान' को फोन पर दी। सांसद ने बताया कि मुंगेर-मोकामा की तरह भागलपुर का यह पहला रेल सह सड़क पुल होगा। तीन साल में इस पुल का भी निर्माण हो जाएगा। सड़क पुल के निर्माण...