बोकारो, अप्रैल 13 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत देगागढ़ बंशी मुख्य सड़क के मुरूगढ़ा के समीप पिछले 10 अप्रैल सड़क दुर्घटना में घायल देगागढ़ निवासी स्व जीतू तुरी के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र सुमित कुमार ऊर्फ टार्जन की मौत इलाज के दौरान रविवार को जेके हॉस्पिटल धनबाद में हो गई। खबर मिलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। बीते 10 अप्रैल को पोखरिया पंचायत के बंशी के मुरूगढ़ा के समीप ट्रैक्टर व बाइक से सीधी टक्कर हो जाने से गोनियाटो निवासी कार्तिक तुरी के इकलौते पुत्र 23 वर्षीय नरेश तुरी व देगागढ़ निवासी सुमित कुमार बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 11 अप्रैल को नरेश तुरी की मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने शव को घटनास्थल पर रखकर मुआवजा की मांग की थी। जिसे स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, सीओ व थाना प्रभ...