शामली, मार्च 26 -- ऊन तिराहे पर दो बाईकों की भिड़ंत में दोनों ही बाइक सवारों को गम्भीर चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एक पीड़ित को करनाल तो दूसरे को सहारनपुर मे भर्ती कराया गया है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में स्थित ऊन तिराहे पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई , जिससे हादसे हो गया है।बताया गया है कि पवन निवासी गढ़ी हसनपुर करनाल से अपने घर लौट रहा था। वहीं, मुकेश निवासी बाईखेडी जिला सहारनपुर अपने गांव से पानीपत किसी काम से जा रहा था। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार को अस्पताल मे भर्ती कराया और पुलिस व परिजनों ...