नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी समेत पूरा विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भी निशाना साधा जा रहा है। लेकिन कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के ऊपर बोगस वोटिंग और वोट चोरी का आरोप लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि वह इस मामले में चुनाव अधिकारी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला कर्नाटक के हावेरी में स्थित वेस्टर्न ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र का है। भाजपा का आरोप है कि वोटिंग के दौरान हावेरी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार नीललागी की पत्नी आशा पाटिल का फर्जी वोट डाला गया है। आ...