शामली, जुलाई 1 -- शामली। सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय रोजगार मेलों की श्रृंखला के अंतर्गत ऊन, कांधला एवं कैराना ब्लॉक में सुरक्षा जवान, कस्टोडियन एवं सुपरवाइजर पदों पर कुल 111 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि ऊन ब्लॉक में 39, कांधला में 37 तथा कैराना में 35 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों हेतु किया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईएस, दिल्ली द्वारा सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षा जवान के 1000 पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास/फेल निर्धारित की गई है, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए इंटरमीडिएट योग्यता आवश्यक है। यह भी पढ़ें- HSSC Vacancy: हरि...