रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अऊधमसिंह नगर में आगामी सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी और लू का असर बने रहने की संभावना जताई है। इसके देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 29 मई को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बिजली गिरने, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में अगले सप्ताह 2 से 7 मिमी तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर में गर्मी का सितम, लू का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार शुष्क मौसम के कारण मिट्टी में नमी की कमी और फलों के गिरने की समस्या बढ़ सकती है। क...