रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार, जिले के सभी थाना व कोतवाली में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठकों में विशेष रूप से होली और रमजान के मद्देनजर आपसी सौहार्द, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। कोतवाली सितारगंज में क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में बैठक हुई। बाजार चौकी खटीमा, थाना पुलभट्टा, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, कोतवाली जसपुर में एसडीएम राहुल साह ने पीस कमेटी बैठक करवाई एवं कोतवाली काशीपुर में की। जिले में हुई इन बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी वर्गों व समुदायों के सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान संभावित व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और यातायात नियंत्रण पर चर्चा करते हुए आमजन से सहयोग करने...