रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में बुधवार को 17 सहायक अध्यापक मिले हैं। बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा के 1035 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसमें ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत 17 सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) सम्मिलित है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष शिक्षा के लिए 30 शिक्षकों की काउंसलिंग 24 दिसंबर को पूरी कर ली गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा को बेहतर दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्द...