रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2026 के दौरान कुल 110 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए, जिनके सम्मान में शिक्षा विभाग की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की गई। समारोह के दौरान शिक्षकों को पेंशन पट्टे भी वितरित किए गए, ताकि उनके सेवानिवृत्ति के बाद की औपचारिकताएं सुगमता से पूरी हो सकें। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका अनुभव, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रुद्रपुर ब्लॉक से सर्वाधिक 27 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा जसपुर से 21, काशी...