रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। देशभर में करीब 15 वर्ष बाद शुरू होने जा रही जनगणना-2027 के तहत ऊधमसिंह नगर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से शुरू हुए पहले चरण में हाउस लिस्टिंग व हाउसिंग सर्वे (एचएलवी) की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही प्रगणकों की नियुक्ति और सुपरवाइजर सर्किल के गठन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि पहले चरण को समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जबकि उनके कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर सर्किल बनाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.