प्रयागराज, जनवरी 9 -- जगदगुरु भगवान रामानंदाचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में खाक चौक व्यवस्था समिति की ओर से दो दिवसीय पुष्पांजलि समारोह के तहत शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। रामानंदाचार्य मार्ग स्थित बड़ा भक्तमाल शिविर, खाक चौक से शुरू हुई शोभायात्रा में संत-महात्मा ऊंट और घोड़े पर सवार होकर आगे चल रहे थे। इनके पीछे खाक चौक के महात्मा अपने हाथों में ध्वज लेकर एक कतार में पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा में ढोल-ताशे के साथ डीजे पर भक्ति गीत गूंज रहे थे। यात्रा में चल रही मनमोहक झांकियां और कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के अंत में रथ पर जगदगुरु भगवान रामानंदाचार्य की तस्वीर देखकर लोगों ने शीष झुकाए। खाक चौक के मुकामधारियों के शिविरों के सामने जब यात्रा पहुंची तो महात्मा और श्रद्धालुओं ने जगदगुरु भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.