पलामू, मई 27 -- विश्रामपुर। ईद-अल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ऊंटारी रोड थाना परिसर से बुधवार को थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च उंटारी बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए लोगों को शांति, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, एएसआई जेवियर मिंज, मुन्नालाल जामदा, साधुचरण दास, राजन बोदरा, उदय पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- पारू में निकाला गया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- फ्लैग मार्च निकाल बकरीद शांति पूर्वक मनाने क...