पलामू, जून 20 -- विश्रामपुर। मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से ऊंटारी रोड थाना परिसर में 21 जून को जबकि विश्रामपुर थाने में 23 जून को शाम में शांति समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में गणमान्य नागरिकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। थाना प्रभारी ने सभी चौकीदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्र के गणमान्य जनों को बैठक की सूचना दें और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध करें ताकि बैठक में विधि-व्यवस्था, शांति एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने को लेकर चर्चा किया जा सके। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी गठित ऊंटारी के थाना प्रभारी संतोष गिरी व विश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने गणमान्य लोगों...