पलामू, दिसम्बर 28 -- विश्रामपुर। ऊंटारी रोड प्रखंड के बिंदुआ गांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस जनों ने पार्टी के 140 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करते हुए लोकतंत्र, संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नेताओं ने कांग्रेस के इतिहास, संघर्ष, बलिदान और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रखंड प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। प्रदेश डेलीगेट सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस पर आत्मचिंतन की जरूरत है। संजीव सिंह ...