ऊंचे ब्रेकर ने ली युवक की जान, पत्नी-बेटी गंभीर घायल
बरेली, मई 20 -- सेंधा/आंवला।पीडब्लूडी द्वारा सड़क पर बनाए गए ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण मंगलवार शाम दंपति की बाइक उछलकर पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हैं।गांव दरावनगर निवासी धीरेंद्र दिवाकर (उम्र 35 साल) पत्नी छाया और 5 वर्षीय बेटी नंदिनी के साथ बाइक से ससुराल घटपुरी जा रहे थे। मंगलवार शाम को आंवला-भमोरा रोड पर मोतीपुरा गांव के पास ऊंचे ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर खतरनाक ब्रेकर बनाने और संकेतक न लगाने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। जबकि नियमानुसार हाईवे पर इतने ऊंचे ब्रेकर नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.