गंगापार, अप्रैल 5 -- मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद से जोड़ने वाला डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपे के पुल से ऊंचे व जर्जर प्लेटफार्म, कमजोर रेलिंग और उखड़े चकर्ड प्लेट से किसी तरह राम राम जपते लोग गंगापार कर रहे हैं। मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद के विभिन्न गांवों और प्रसिद्ध सीता समाहित पर्यटक स्थल सीतामढ़ी से जोड़ने के लिए मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर बना 95 पीपे का पुल राहगीरों को लंबी दूरी से बचाता है। इस पीपे के पुल पर मांडा की ओर बेहद ऊंचा और जर्जर प्लेटफार्म होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले एक सप्ताह में एक आटो और एक पिकअप इसी पीपे के पुल के किनारे डेंगुरपुर की ओर गंगा में गिर गई थीं, लेकिन संयोग अच्छा था कि सवारों को अधिक चोटें नहीं आई। पुल की बैरिकेटिंग जगह जगह से टूटी है। अधिकांश चकर्ड प्लेट उखड़े हुए तो हैं ही ,सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.