नई दिल्ली, मार्च 31 -- ऊंचे इलाकों में ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वायुसेना को मिलेंगे दो माउंटेन राडार नई दिल्ली विशेष संवाददातावायुसेना को जल्द दो माउंटेन राडार मिलने जा रहे रहे हैं जिसके जरिये वह ऊंचे पहाडी इलाकों में दुश्मन के ड्रोन, मिसाइल और अन्य उड़ने वाले आब्जेक्ट पर नजर रखेगी। इसके लिए बीईएल के साथ खरीद समझौता किया गया है।रक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक बड़ा पूंजी अधिग्रहण अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत भारतीय वायु सेना के लिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत से दो ''माउंटेन रडार'' (पर्वतीय रडार) खरीदे जाएंगे, जिसमें इनसे जुड़े उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचा भी शामिल है। मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियो...