कटिहार, मई 14 -- डंडखोरा। संवाद सूत्र बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ, कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है तथा वहां राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में ऊंची आश्रय स्थल का चयन, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालय ,सरकारी भवन तथा ...