ऊंचाहार में इन्वर्टर के करंट से किशोरी की मौत
रायबरेली, मई 14 -- ऊंचाहार संवाददाता। ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम राय मजरे अरखा गांव में बुधवार को इनवर्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रामनरेश यादव की 26 वर्षीय पुत्री रीतम यादव बुधवार शाम आए तूफान के बाद बिजली गुल होने पर घर में अंधेरा होने से इनवर्टर के ऊपर रखा सामान हटा रही थी। इसी दौरान वह इनवर्टर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि युवती को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.