रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली,संवाददाता। ऊंचाहार-कानपुर पैसेंजर ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऊंचाहार से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को नियमित धुलाई और साफ-सफाई के लिए वाशिंग लाइन में भेजा गया। जब रेलवे कर्मचारी कोचों की सफाई कर रहे थे, तभी एक डिब्बे में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के यात्रियों और कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.