ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आया मूक-बधिर
उन्नाव, मई 20 -- अचलगंज, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार सुबह आम के बाग की रखवाली करने जा रहा 20 वर्षीय मूकबधिर युवक ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शरीर के चीथड़े उड़ने से पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। रेल पटरी और आसपास पड़े अंगों को बटोरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद हनीफ जन्म से ही गूंगा और बहरा था। परिजनों के अनुसार, कैफ अक्सर अपने मामा के साथ आम के बाग की देखरेख करने जाया करता था। बताया गया कि अचलगंज कस्बा निवासी उसके मामा ने दौलतपुर गांव में राम खेलावन का आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है। मंगलवार सुबह कैफ बाग की रखवाली करने के लिए निकला था। इसी दौरान दौलतपुर गांव के पास उन्नाव-रायबरेली रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 170/15-16 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.