मेरठ, मई 22 -- मोहल्ला ऊंचापुर चौक पर शुक्रवार अल सुबह अचानक एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को सप्लाई सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानिय लोगों के अनुसार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ मोहल्ले में लगा पुराना बिजली पोल बीच से टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पोल गिरते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह भी पढ़ें- टूटे पोल के सहारे बिजली आपूर्ति भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली न आने से लोगों का बुरा हाल हो गया। घरों में लगे पंखें, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो गई। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा प...