ऊंचागांव सीएचसी गेट का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
बुलंदशहर, जून 15 -- ऊंचागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रुपये की लागत से बाबूजी कल्याण सिंह द्वार बनवाया गया था। सोमवार दोपहर अचानक द्वार के ऊपर बना छज्जा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे मरीज और तीमारदार इसकी चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मरीजों और अस्पताल स्टाफ में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई और घटिया सरिया, सीमेंट व बालू का इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल मुख्य गेट बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी मोकम सिंह ने कहा है कि गेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। निर्माण उनके कार्यकाल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.