बुलंदशहर, मार्च 15 -- ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा किया था। परिजन शनिवार की सुबह करीब 5 बजे बीमार महिला को अस्पताल लेकर गए थे लेकिन वहां डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद महिला की मौत हो गई लोगों ने हंगामा किया। हंगामा के बाद सीएमओ मौके पर गए थे। इस मामले में दो दिन में जांच कमेटी रिपोर्ट जांच करके सीएमओ को सौंपेगी और इसके बाद कार्रवाई होगी। वहीं बड़ी बात यह है कि अस्पताल में बीते कई माह से स्टाफ की कमी है और केवल एक एमबीबीएस डॉक्टर (सीएचसी प्रभारी) के सहारे ही ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 24 जनवरी के अंक में 2 लाख की आबादी पर मात्र एक डॉक्टर, कैसे मिले सबको उपचार, शीर्षक नामक समाचार भी प्रकाशित किया था और अस्पताल में स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.