भागलपुर, अप्रैल 1 -- प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव पंचायत अवस्थित प्रसिद्ध ऊंचागांव काली मंदिर में मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। इन प्रसिद्ध काली मंदिर में भक्तों द्वारा जहां नियम निष्ठा से मां काली की पूजा-अर्चना की गई वहीं मन्नतें पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने पाठे की बलि दी। भंडारा के मौके पर काली मंदिर में मेला लगा रहता है। इधर, नयागांव काली मंदिर में वार्षिक पूजा के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी और मां के दरबार में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि हवन पूजा के बाद वार्षिक भंडारा में बाह्मण भोजन कराया गया। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मंदिर परिसर में कई अस्थायी दुकानें सज गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...