भभुआ, फरवरी 15 -- पेज चार की खबर ऊंचाई पर भवन नहीं बनने पर नदी के बाढ़ का आ सकता हंै पानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित खीरी मौजा में प्रखंड और अंचल कार्यालय के बन रहे भवन के प्लेंथ की ऊंचाई भगवानपुर भभुआ सड़क से कम होने पर सीएचसी भवन की तरह नदी के बाढ़ का पानी कार्यालय में प्रवेश कर सकता है। क्योंकि इस योजना का निर्माण सुवरा नदी के पास के अधिग्रहित भूमि में हो रहा है। जहां भारी बारिश होने के बाद पहाड से पानी आने के बाद बाढ़ आ जाता है। जिसके पानी से भवन निर्माण योजना के भूभाग भी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण के आरंभ में ही इस समस्या के समाधान के लिए संवेदक और विभाग के इंजीनियरों को विचार करना चाहिए। ताकि भविष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह नदी के बाढ़ का पानी भवनो में भरने से सरकारी संपत्तियों का नुकसान ना हो सके। ...