बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। उ.प्र. ग्रामीण बैंक की शाखा तैमूरपुर आवास विकास में शुक्रवार को बैंक का प्रथम स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर ग्राहकों के साथ खुशियां साझा की गईं। स्थापना दिवस के मौके पर बैंक की ओर से नवारम्भ पहला कदम लक्ष्य की ओर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों और व्यापार मंडलों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। अभियान का उद्देश्य बैंक के ग्राहक आधार को मजबूत करना और अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना रहा। यह भी पढ़ें- यूपी ग्रामीण बैंक का प्रथम स्थापना दिवस मनाग्राहक गोष्ठी का आयोजन शाखा में आयोजित ग्राहक गोष्ठी के दौरान शाखा प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, जमा उत्पादों और सुरक्षित डिजिटल ...