इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री व्यापारी हित में तमाम योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं। कुछ भ्रष्ट अधिकारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं,ऐसे अधिकारियों को हम सभी व्यापारियों को मिलकर जवाब देना होगा। सर्वसम्मति से जिला व शहर में प्रमुख व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। सर्वेश वर्मा को सर्राफा यूनियन का अध्यक्ष अजीत जैन को किराना एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं राजेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी,गोपाल पोरवाल जिला मंत्री, सुशील यादव व तेजप...