बरेली, मार्च 31 -- उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। मंगलवार को भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होनें बताया कि 30 मार्च को उड़ीसा में किसान-मजदूर महापंचायत के दौरान वहां की सरकार ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे नेताओं को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होनें ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को भी उठाया है, किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.