उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा कंपोजिट में उड़ान वार्षिकोत्सव का आयोजन बच्चों की साल भर की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। विद्यालय की सरोजिनी, राधिका ने सभी अतिथियों और कक्षा 8 के बच्चों का रोली टीका लगाकर कार्यक्रम में स्वागत किया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने टन टन टन घंटी बजी, स्कूल तुमको पुकारे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों की शाबाशी बटोरी। कक्षा-4 के छात्र गगन ने सभी के सम्मुख संस्कृत में गणेश वंदना प्रस्तुत की। नन्हीं सरोजिनी ने दोहे का वाचन किया। कक्षा 8 की पुष्पा ने विद्यालय की विशेषताओं के बारे में सभी अभिभावकों को अंग्रेजी में बताया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार मिश्रा, शिक्षिका व एसआरजी रचना सिंह, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार आदि रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.