बिहारशरीफ, मई 28 -- उड़ान: ईंट भट्ठों की धूल फांकने वाले नौनिहाल अब 'अक्षर' से संवारेंगे भविष्य पांची पंचायत के मीर बिगहा में खुले दो अक्षर लर्निंग सेंटर, डीएम ने किया शुभारंभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा देना लक्ष्य शेखपुरा, निज संवाददाता।

अक्षर लर्निंग सेंटर का शुभारंभ ईंट भट्ठों के धुएं और धूल के बीच अपना बचपन गुजारने वाले श्रमिकों के बच्चों के हाथों में अब मिट्टी की जगह किताबें होंगी। इन नौनिहालों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत नयी पहल की है। गुरुवार को पांची पंचायत के मीर बिगहा गांव में डीएम शेखर आनंद ने दो अक्षर लर्निंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों का भविष्य डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर ख...