बिजनौर, मई 12 -- अफजलगढ़। वन विभाग के उड़न दस्ते ने छापामारी करके सौ कुंतल से अधिक बेश कीमती लकड़ी बरामद कर कब्जे में लेने का दावा किया है। मंगलवार को वन विभाग (मुरादाबाद) के उड़नदस्ते ने अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर आबाद में छापामारी करके ओवरहेड टेंक के बोरिंग परिसर से भारी मात्रा में खैर, शीशम, सागौन तथा अन्य प्रजातियों की लकड़ी बरामद की। वन कर्मियों ने लकड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों में भरवाकर लिया। अचानक वन विभाग की कार्यवाही से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वन दरोगा सत्यवीर सिंह द्वारा विभागीय कार्यवाही की पुष्टि की गई है। इसके अलावा उन्होंने लकड़ियों को कब्जे में लेने का हवाला देकर अग्रिम कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...