नई दिल्ली, जून 10 -- पिता धर्मेंद्र की डेथ के बाद बॉबी देओल ने पहली बार अपने दर्द और उस खालीपन के बारे में बात की है। एक्टर ने हाल में बताया कि कैसे पिता के जाने के बाद कुछ महीनों तक वो खालीपन, कमजोरी और बेचैनी से गुजर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे वो वो इस सदमे से निकल पाए कि अब उनके पिता साथ नहीं है। अब धर्मेंद्र की यादें ही बॉबी देओल की ताकत बन गई है। लेकिन डेथ से पहले का एक दृश्य आज भी बॉबी देओल के दिमाग में चल रहा है।धर्मेंद्र की डेथ के बाद सदमे में गुजरे महीने बॉबी देओल ने हाल में रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में पिता की मौत के बाद के सर्द के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि वो अब भी अपनी जिंदगी में धर्मेंद्र की मौजूदगी को महसूस करते हैं। बॉबी कहते हैं, 'अपने किसी इतने खास को खोना आपको हमेशा के लिए बदल देता है। शुरुआत में मुझे बहु...