फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। मोहना रोड स्थित एक सैलून के बाहर युवक पर उस्तरे से हमला कर घायल करने के मामले में थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार मामले में जल्द ही चालान तैयार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16 मई को थाना आदर्श नगर क्षेत्र में मोहना रोड स्थित जेडी सैलून के सामने जीतू नाम के युवक पर फजल उर्फ विकास निवासी अंबेडकर बस्ती, बल्लभगढ़ ने उस्तरे से हमला कर दिया था। घटना में घायल हुए ऊंचा गांव निवासी जीतू की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। घटना वाले दिन दोनों नाई की दुकान पर बैठे थे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में उस्...