उसिया में नौ दिन से जला ट्रांसफार्मर,ग्रामीण परेशान
गाजीपुर, जून 4 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसिया स्थित मदरसा परिसर पर लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले नौ दिनों से खराब पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। वहीं मोटर और पंप न चलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीण सरफुद्दीन खान, रिजवान खान और फैयाज खान ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के बजाय बढ़ती जा रही परेशानी ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र दिलदारनगर के अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि एक-दो दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.