गाजीपुर, मई 11 -- दिलदारनगर। भदौरा ब्लॉक के उसिया और निरहू का पूरा गांव में केंद्र सरकार की 'हर घर जल' योजना अधूरी होने से ग्रामीणों में रोष है। उसिया गांव में वर्ष 2022 में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। वहीं निरहू का पूरा गांव में वर्ष 2024 में बोरिंग और बेस निर्माण के बाद कार्य बंद कर दिया गया। गांव में पाइपलाइन बिछाने के बावजूद टंकी और मोटर कक्ष का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना लंबे समय से अधूरी है। उसिया के ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान तथा निरहू का पूरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलीराम यादव ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- शुद्ध जल के लिए तरस रहे लोग, अधूरा पड़ा काम ग्रामीणों ...