उसावां से दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें गायब, अपहरण का मुकदमा
बदायूं, जून 10 -- कस्बे में टहलने आईं दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें अचानक लापता हो गईं। दोपहर तक वह जब अपने घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। एक साथ दो नाबालिग चचेरी, तहेरी बहनों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने किशोरियों के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरियों की बरामदगी को पुलिस कई जगह गई, लेकिन कहीं सफलता हासिल नहीं हुई। मंगलवार सुबह टहलने की बात कहते हुए दोनों नाबालिग चचेरी और तहेरी बहनें कस्बे में गई थीं। इसी दौरान वह दोनों अचानक लापता हो गईं। दोपहर तक परिजन उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद कस्बे के बाजारों में जाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.