फिरोजाबाद, मई 16 -- टूंडला, तहसील टूंडला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय उसायनी पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने लीगल एंड क्लीनिक का शुभारंभ किया। सचिव योगेश शिवा ने ग्राम पंचायत सचिवालय में बनी लाइब्रेरी तथा सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सचिवालय के सभागार कक्ष में ग्रामीणों को ग्राम न्याय सहायता अभियान तथा लीगल एंड क्लीनिक के संबंध में जानकारी देने के साथ ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। ग्राम प्रधान बृजेश कुमारी एडवोकेट ने स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि ताराचंद्र, भूतपूर्व प्रधान कमल जैन, लेखपाल नरेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश बघेल, विजय कुमार, ओमप्रकाश बघेल, जेई सुरेश चंद्र,...