सीवान, अप्रैल 7 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के उसरी बाजार मठिया स्थित रविवार की रात अचानक आग लगने से पांच दुकानों के सामान जलकर राख हो गए। जिनकी दुकानें जली हैं, उनमें प्रदीप कुमार की मिठाई दुकान, संगीता देवी की मिठाई की दुकान, कांति देवी की मिठाई दुकान, मूंगालाल साह की मिठाई की दुकान व चंद्रमोहन प्रसाद की श्रृंगार प्रसाधन की दुकानें शामिल हैं। इस घटना में सभी की संपत्ति लगभग 19 लाख की बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की मध्य रात आग लगने से सभी दुकानें जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास के कुछ लोगों द्वारा किसी तरह बुझाने का प्रयास करते हुए उन दुकानदारों को सूचित किया गया। वहीं देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया। जहां दमकल को सूचना दिया। वहीं पचरुखी, आन्दर और सीवान के दमकल पहुंचते तब तक पांचों दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.