उसरी नदी से बरामद शव की हुई शिनाख्त
गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा दु:खहरण नाथ धाम के उसरी नदी से गुरूवार को पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की शिख्नात हो गयी है। मृतक की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव निवासी 63 वर्षीय श्यामलाल हेम्ब्रम पिता स्व रमना हेम्ब्रम के रूप में हुई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शुक्रवार को मृतक के परिजन आये और पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखे गये श्यामलाल के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था और परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। यह भी पढ़ें- प्राइवेट बस पड़ाव के पास से एक अधेड़ का शव बरामद संभवत: शराब के नशे में नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.