गिरडीह, जनवरी 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नये साल के अवसर पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित पर्यटक स्थल उसरी जल प्रपात में गुरूवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस पूरी तरह से यहां मुस्तैद नजर आयी। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुअनि संजय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी लगातार उसरी जल प्रपात पर नजर बनाए रहे। विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यहां कई तरह के आवश्यक कदम उठाये थे। डीजे व शराब को उसरी जल प्रपात तक पुलिस ने पहुंचने नहीं दिया। पूरी तरह से उसरी जल प्रपात में डीजे बजाने व शराब पीने पर प्रतिबंध रहा। उसरी जल प्रपात पहुंचने से पूर्व ही पर्यटकों के वाहनों को पुलिस जांच से गुजरना पड़ रहा था। जांच में जुटे अधिकारी वाहनों की जांच के दौरान बरामद शराब को पर्यटकों के सामने ही नष्ट कर दे रहे थे। वहीं डीजे ...