गिरडीह, अप्रैल 4 -- गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित उसरी जलप्रपात (वाटर फॉल) में डूबने से बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर निवासी विजय कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह की मौत मामले में यूडी कांड अंकित किया गया है। यूडी कांड मृतक के दादा राजकुमार सिंह के फर्द बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। परिजनों के गिरिडीह पहुंचने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। गौरव का शव लेने के लिए उसके दादा राजकुमार सिंह समेत अन्य परिजन गिरिडीह पहुंचे हुए थे। शव मिलने के बाद परिजन गिरिडीह से समस्तीपुर के लिए रवाना हो गये। मृतक के दादा राजकुमार सिंह ने बताया कि उनका पोता पटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.