उसरी खुर्द में कालाजार संबंधित दवा का हुआ छिड़काव
सीवान, मई 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी खुर्द पंचायत में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत छिड़काव का कार्य किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 में मिले कालाजार मरीजों के आंकड़ों का पुनः सत्यापन एवं फॉलोअप किया जा रहा है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों की सही स्थिति का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि कालाजार जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए समय पर मरीजों की पहचान और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। इससे पूर्व एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यह निर्देश दिया गया था कि वे घर-घर जाकर संभावित मरीजों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाएं तथा लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करें। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.